बरेली

यूपी: बरेली-लखनऊ हाईवे पर 10 दिन बंद रहेगी हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन, एनएचएआई ने पुलिस से मांगा सहयोग

Connect News 24

One lane of Hulasnagra Overbridge on Bareilly-Lucknow Highway will remain closed for 10 days

हुलासनगरा ओवरब्रिज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-लखनऊ हाईवे पर स्थित हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन अगले 10 दिन तक बंद रहेगी। इस दौरान ओवरब्रिज का तकनीकी मुआयना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डीएम को पत्र लिखकर पुलिस का सहयोग मांगा है। 

बरेली-शाहजहांपुर के बीच मीरानपुर कटरा के पास बने इस ओवरब्रिज को सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) से तकनीकी मुआयना कराए बिना ही यातायात के लिए खोल दिया गया था। जुलाई में सीआरआरआई की टीम बरेली आई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते तकनीकी मुआयना को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में कार्यदायी संस्था को एनएचएआई की ओर से अब तक कार्य समापन प्रमाणपत्र भी नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button