शाहजहाँपुर

विपरीत परिस्थिति में भी मर्यादा नहीं छोड़नी चाहिए : सुरेश खन्ना

Connect News 24

One should not leave dignity even in adverse circumstances: Suresh Khanna

खत्री महासभा के विजयदशमी कार्यक्रम में ​वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अन्य। संस्था

शाहजहांपुर। खत्री सभा की ओर से खत्री धर्मशाला में विजयदशमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि समाज को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। साधक बनें, बाधक नहीं। बोले कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। उनका जीवन यह बताता है कि परिस्थिति कितनी भी विपरीत हों, अपनी मर्यादा नहीं छोड़नी चाहिए। यदि धर्म के रास्ते पर हैं तो अधर्मी कितना भी शक्तिशाली हो, वह पराजित ही होता है। इससे पहले उन्होंने रामदरबार के स्वरूपों की आरती, शस्त्र पूजन और श्रीराम चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। इस मौके पर खत्री सभा के संरक्षक प्रमोद चंद सेठ, धर्मशाला संयोजक सुमित खन्ना, अध्यक्ष पूनम मल्होत्रा, नरेंद्र सेठ, अशोक टंडन उर्फ फूल्लू बाबू, राजीव मेहरोत्रा, मीनाक्षी कपूर, राधिका मेहरोत्रा, रज्जो खन्ना, मितेश मोहन टंडन, राजीव खन्ना, ऐश्वर्य सेठ, सुचित सेठ आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button