बरेली

Bareilly: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, बीडीसी सदस्यों ने लगाए ये आरोप

Connect News 24

No-confidence motion submitted to DM against Bithri Chainpur block chief in Bareilly

बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिथरी चैनपुर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। ब्लॉक के 112 में से 82 सदस्यों ने शपथपत्र भी सौंपा है। साथ ही, नौ बिंदुओं पर ज्ञापन देकर प्रमुख की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां तत्काल सीज करने की मांग की है। डीएम रविंद्र सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं।

बीडीसी सदस्यों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी कर्तव्यों का निर्वहन करने के बजाय पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत की बैठक 25 फरवरी को हुई थी। तब से अब तक बैठक नहीं बुलाई। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी, पति कल्लू डॉन जेल में है बंद

वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में स्वीकृत कार्यों के लिए अगस्त 2023 में गुपचुप टेंडर कर दिए गए। नवदिया में नाला, सिधाई मुरावान व उमरिया में सीसी रोड निर्माण कार्य चहेतों को दे दिया। 

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत है। सुंदरीकरण के लिए आवंटित बजट से अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। बजट को निजी प्रयोग में खर्च करने का आरोप है। बीडीसी सदस्यों की स्वीकृति के बिना ही कार्य हो रहे हैं और सदस्यों के प्रस्ताव खारिज किए जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button