बरेली

UP Nikay Chunav: बरेली में 340 मतदान केंद्रों में से 300 संवेदनशील, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

Connect News 24

UP Nikay Chunav three hundred sensitive out of 340 polling booths in Bareilly

चुनाव प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार, डीएम शिवाकान्त द्विवेदी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की तैयारियों का चुनाव प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार ने जायजा लिया। नगर निगम और निकायों के 340 मतदान केंद्र में से तीन सौ संवेदनशील सूची में दर्ज होने पर चिंता जाहिर की। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने प्रेक्षक को केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बताते हुए निगरानी के पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार और राजीव पांडेय ने संयुक्त रूप से बरेली कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। ईवीएम को चेक कराया। सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अतिसंवदेनशील प्लस बूथों पर आधा सेक्शन उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और होमगार्ड मिलाकर 30 से ज्यादा पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसके अलावा मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। वीडियो कैमरा समेत ड्रोन से भी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने प्रेक्षक को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने और सभी बूथ अभेद्य बताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button