शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में पेंटर की हत्या: जमीन के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

Painter beaten to death in Shahjahanpur

पेंटर रियासत अली का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी पेंटर रियासत अली (55) को जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ममेरे भाइयों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमों ने छापा मारा है। 

रियासत की मोहल्ला लोदीपुर में पुश्तैनी जमीन है। जमीन को वह बेचना चाहते थे। बुधवार को वह जमीन बिक्री के लिए ग्राहक को दिखाने के लिए ले गए। जमीन की बिक्री का रिश्तेदारों ने विरोध किया था। रात करीब 11 बजे रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड पर सत्यम इम्पीरिया लॉन के पास कुछ लोगों ने रियासत को घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीट दिया।

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल

आरोप है कि आरोपी चांद मियां, जुनैद समेत 11 लोगों ने रियासत को लाठी-डंडों से पीटा था। सूचना आने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर थाने गए। जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button