मनोरंजन

बड़े पर्दे पर दिखेगी पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन की लव स्टोरी, फिल्म के ऑडिशन शुरू

Connect News 24

Film On Seema Haider And Sachin Meena Love Story: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया टाइमलाइन पर सुर्खियों में रहने वाली विवादास्पद जोड़ी पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना  अब सिल्वर स्क्रीन पर छान के लिए तैयार हैं. दरअस सीमा हैदर और सचिक की लव स्टोरी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है.

सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म
सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’  रखा गया है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी और इसे जानी फायरफॉक्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है।. इससे पहले, सीमा हैदर को अमित जानी के एक दूसरे वेंचर में रॉ एजेंट के रोल पर विचार किया जा रहा था.

 

सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म के लिए हो रहे ऑडिशन
बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीना पर बनने जा रही फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. सीमा हैदर और सचिन मीना के रोल को दर्शाने वाले युवाओं के कई ऑडिशन वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि कोई फेमस एक्टर स्टार कास्ट में शामिल हुआ है या नहीं.

सचिन के लिए सरहद पार कर आई है सीमा हैदर
सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है. वह अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने 22 साल के इंडियन प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आई. 30 साल की पाकिस्तानी नागरिक सीमा अपने सात साल से कम उम्र के बच्चों के साथ बस से नेपाल के रास्ते बिना किसी वैध प्रमाण पत्र के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. सीमा हैदर ने सचिन के साथ भारत में रहने की इच्छा जाहिर की है और वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है. इसके अलावा उसने इस्लाम से हिंदू धर्म में परिवर्तित होने का दावा भी किया है.

ये भी पढ़ें: –अपीरियंस को लेकर हुईं जज, खतरों के खिलाड़ी में आईं नजर, रणवीर-आलिया की इस फिल्म से मिली Anjali Anand को पॉपुलैरिटी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button