बदायूं
Budaun News: पांच हजार के नकली नोटों के साथ फर्रुखाबाद का युवक पकड़ा
बदायूं। उसावां थाना पुलिस ने बुधवार शाम पांच हजार रुपये के नकली नोटों के साथ फर्रुखाबाद के एक युवक को पकड़ा है।
एसओ रामेंद्र सिंह के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी अनूप बुधवार शाम पांच-पांच सौ नोटों के साथ उसावां कस्बे में आया था। उसने एक दुकान पर पांच सौ रुपये का एक नोट चला भी दिया। जब वह दूसरी दुकान पर रुपये चलाने पहुंचा। तभी दुकानदार ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से पांच हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस उसे थाने ले गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संवाद