पीलीभीत

Pilibhit: पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी गई सूचना

Connect News 24

Leopard in Gajraula area of Pilibhit

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आ गया। जिसे देखकर ग्रामीणों ने शोरगुल शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जब उसे दौड़ाया तो वह रूपबसंत के खेत में लगे यूके लेप्टिस के पेड़ पर चढ गया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हो हल्ला करते रहे। 

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह गजरौला क्षेत्र के गांव भूडा कॉलोनी के रहने वाले राकेश पुत्र हरिराम तथा हरपाल अपने खेत पर गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में तेंदुआ दिखाई पड़ा। सूचना के बाद भी करीब दो घंटे तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button