मनोरंजन
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली तस्वीर आई सामने
Parineeti-Raghav wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है. उदयपुर के लीला पैलेस में हुई शादी की पहली तस्वीरों का इंतजार हर कोई दिल थाम कर रहा था. शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली तस्वीर आई सामने आ गई है.
मिस्टर और मिसेज चड्ढा इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं. मांग में सिंदूर, पिंक साड़ी में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं ब्लैक सूट में राघव चड्ढा भी जंच रहे हैं.

ये तस्वीर 24 सिंतबर की शाम हुए रिसेप्शन की है जिसे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शादी के बाद इस कपल की पहली झलक मिलते ही ये तस्वीर वायरल हो गई है.