Pilibhit News: नहर में डूबी युवती का शव दूसरे दिन मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:42 AM IST
पीलीभीत। अमरिया में नहर में डूबी युवती का शव गोताखोरों ने दूसरे दिन रविवार को निकाल लिया। शनिवार शाम से ही गोताखोर युवती की नहर में तलाश कर रहे थे।
कस्बा अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला निवासी बाबूराम की 20 वर्षीय पुत्री रोशनी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे नहर की पटरी पर घूमने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। शनिवार देर रात रात तक गोताखोरों ने नहर में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
रविवार सुबह गोताखोर रोशनी की तलाश के लिए फिर नहर में उतरे। दोपहर में युवती का शव गांव से एक किलोमीटर आगे मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रोशनी मानसिक रूप से कमजोर थी। संवाद