मनोरंजन

राघव संग शादी के बाद अपनी बिदाई के समय फूट-फूटकर रोई थीं परिणीति चोपड़ा

Connect News 24

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अब ऑफिशियली मैरिड कपल हैं. इस जोडे ने बीते दिन उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी. परिणीति और राघव की ग्रैंड शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे जैसे कई राजनेता शामिल हुए थे. वहीं हरभजन सिंह, गीता बसरा, मनीष मल्होत्रा ​​और सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने भी कपल की शादी में शिरकत की थी. फिलहला परिणीति और राघव की शादी की कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस की बिदाई से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है.

परिणीति चोपड़ा अपनी विदाई के दौरान हुईं इमोशनल
फिल्मफेयर ने परिणीति चोपड़ा की बिदाई के बारे में डिटेल शेयर की है. इसके मुताबिक शादी के बाद अपनी बिदाई के दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थीं और वह रो पड़ीं. एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया कि बिदाई के दौरान मिशन रानीगंज की एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोईं. सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार इस दौरान इमोशनल हो गया था और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

 


परिणीति और राघव के वेडिंग रिसेप्शन से सामने आई पहली तस्वीर
वहीं परिणीति और राघव के खूबसूरत वेडिंग वेन्यू की कईं वीडियो कल शाम से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कपल की शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन से पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. तस्वीर में परिणीति नई दुल्हन की तरह सजी हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अपने वेडिंग रिसेप्शन में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी के साथ पिंक चूड़ा, सिंदूर और हैवी नेकलेस पहना था, वहीं राघव ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे.

 


परिणीति-राघव की शादी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा
जहां परिणीति-राघव की शादी में बीटाउन से लेकर राजनीति के तमाम दिग्गज पहुंचे थे. वहीं एक्ट्रेस की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो सकीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन परिणीति के लिए एक प्यारा मैसेज पोस्ट किया था. शनिवार को, क्वांटिको एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति की एक हैप्पी तस्वीर पोस्ट की थी. इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आप अपने बिग डे पर भी उतनी ही खुश और संतुष्ट होंगे…हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार…नईशुरुआत.”

यह भी पढ़ें: Charu Asopa-Rajeev Sen ने बेटी Ziana के साथ सेलिब्रेट किया डॉटर्स डे, एक्स-कपल को साथ देख फैंस बोले- ‘फिर से ड्रामा’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button