पीलीभीत

Pilibhit News: नदी में नहीं पास में बनाए गए अस्थायी तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन

Connect News 24

The idol will be immersed in a temporary pond built nearby and not in the river.

शहर के ब्रहमचारी घाट पर निरीक्षण करते एसडीएम ।

पीलीभीत। गणेश महोत्सव के बाद सोमवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर ब्रह्मचारी घाट पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहां गड्ढा खोदकर छोटा तालाब बनाया जा रहा है। इसमें ही मूर्ति विसर्जन होगा। भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।

शहर में कई दिनों से गणेश महोत्सव की धूम है। कई स्थानों पर भगवान गणेश की स्थापना की गई है। पंडालों में लगातार भजन-कीर्तन हो रहे हैं। सोमवार को गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। शहर के लोग मूर्तियों को देवहा नदी में विसर्जित करते हैं। पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यवस्था में बदलाव किया है।

इस बार भी मूर्ति विसर्जन के लिए नदी में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए ब्रह्मचारी घाट पर अलग से छोटा तालाब बनाया गया है। इसी तालाब में मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। नदी के पास जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई श्रद्धालु नदी किनारे न जाए इसके लिए बल्लियों को लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस की भी ड्यूटी रहेगी।

00

बारिश के चलते मार्ग पर भरे पानी को करवाया साफ

ब्रहमचारी घाट को जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से कीचड़ हो गई थी। एसडीएम ने नगर पालिका की टीम के साथ निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों को लगाकर मार्ग को साफ करवाया। पानी को भी निकलवाया गया। घाट पर साफ सफाई कर लाइट को लगवाया गया है ताकि रात के समय कोई दिक्कत न हो सके।

00

नदी में मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। इसके लिए पास में छोटा तालाब बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी।- देवेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button