मनोरंजन

शादी कब है? इस सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट, खुद ही देख लें वीडियो

Connect News 24

Parineeti Chopra Reacts To Paparazzi: परिणीति चोपड़ा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. परिणीति चोपड़ा अपन सगाई (Engajement) के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं. इसी बीच पैपराजी (Paparazzi) ने एक्ट्रेस (Actress) को मुंबई में स्पॉट कर उनसे उनकी शादी (Marriage) को लेकर सवाल कर दिया. आइए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तारीख को लेकर क्या रिएक्शन दिया है?

पैपराजी का सवाल
पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा को उस टाइम मुंबई में स्पॉट कर लिया, जब एक्ट्रेस मुंबई की एक बिल्डिंग से बाहर आ रहीं थी. वहां मौजूद तमाम पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से बस यही सवाल किया कि उनकी शादी कब है? शादी की तारीख कब है? कुछ तो बोलो, अभी छुपाओ मत.

परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन
पैपराजी के सवालों के बाद परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर मुस्कान आ गई. एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, बस वो मुस्कुराती रहीं. आखिर में अपनी गाड़ी में बैठकर बाय बोलकर वहां से निकल गईं.

सिंपल लुक में स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा
इस मौके पर परिणीति चोपड़ा काफी सिंपल लुक में नजर आईं. वीडियो में  परिणीति को वाइट कलर की बहुत ही सिंपल ड्रेस में देखा जा सकता है. सफेद ड्रेस के साथ परिणीति ने ब्लू और वाइट कलर के नागरे भी पहन रखे हैं. इसके साथ चेहरे पर ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है.


इसी महीने हुई है सगाई
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चढ्ढा (Raghav Chadha) ने मई की 13 तारीख को दिल्ली (Delhi) के कपूरथला में अपनी एंगेजमेन्ट की रस्म पूरी की है. इसी के बाद से परिणीति चोपड़ा के लाखों चाहने वालों को उनकी शादी का इंतजार है. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि एक्ट्रेस अपनी शादी की डेट (Marriage Date) कब एनांउस करती हैं.

जब जेल जाने से पहले संजू बाबा ने की थी ‘जंजीर’ की डबिंग, मूवी के डायरेक्टर ने किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button