बरेली

Photos: सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य, बरेली में सबा और अलीशा ने भी रखा करवाचौथ व्रत, पति संग ली सेल्फी

Connect News 24

पति की लंबी उम्र व परिवार में सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा। बरेली के कई मंदिरों में सामूहिक पूजन हुआ। लाल जोड़े में सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत की कथा सुनी। दिनभर उपवास के बाद शाम को चांद के निकलने का इंतजार करती रहीं। जैसे ही चांद निकला, पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ महिलाओं ने पार्क में एकत्र होकर पूजन किया। पति सहित घर के अन्य बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत पूरा किया। इस दौरान सुहागिनों ने पति के साथ सेल्फी ली। 

बरेली में मजहब की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाली सबा उर्फ सोनी देवल, अलीशा उर्फ शुभांगी और शाहजीन उर्फ आरोही ने भी अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। परंपरागत तरीके से व्रत रखकर शाम को पूजन किया। चांद और पति का चेहरा देखकर अन्न-जल ग्रहण किया।



अलीगंज निवासी सबा उर्फ सोनी देवल की अंकुर देवल से दोस्ती थी। इसी वर्ष फरवरी में उन्होंने धर्म परिवर्तन तक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंकुर से विवाह कर लिया था। उनका यह पहला करवाचौथ था। 


धर्म परिवर्तन कर शाहजीन भी आरोही कश्यप बन गईं। उन्होंने कोतवाली के मठ की चौकी निवासी बॉबी कश्यप से शादी की। आरोही का यह दूसरा करवाचौथ व्रत था।


अलीशा उर्फ शुभांगी ने धर्म परिवर्तन कर शुभम कश्यप से प्रेम विवाह किया था। शुभांगी का भी यह पहला करवाचौथ व्रत था। 


अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत करवाचौथ पर महिलाओं में खूब उत्साह दिखा। दिनभर निर्जल व्रत रहने के बाद सुहागिनें शाम को चांद के दीदार को बेकरार दिखी। चंद्र दर्शन कर महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न किया। 



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button