पीलीभीत

Pilibhit: किसान की जान लेने के बाद बाघ ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, भागकर बचाई जान; ग्रामीणों में दहशत

Connect News 24

Tiger attacked farmer near jamunia village in pilibhit

बाघ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जमुनिया गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। किसान की जान लेने के बाद अगले दिन रविवार को बाघ फिर एक किसान पर झपटा। किसान बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। सामाजिक वानिकी के एसडीओ के नेतृत्व में टीम निगरानी के लिए पहुंची थी।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया में कई दिनों से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। गन्ने के खेत में छिपा बाघ छुट्टा पशुओं को मारकर खा रहा है। शनिवार शाम जमुनिया गांव निवासी किसान ओमप्रकाश पासवान की बाघ ने जान ले ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। रविवार को भी बाघ की क्षेत्र में मौजूदगी देखी गई।

बाघ ने पशु को बनाया निवाला

बाइक से खेत की ओर जा रहे गांव निवासी श्रीकृष्ण पर बाघ ने गन्ने के खेत से निकलकर झपट्टा मार दिया। दहशत में उनकी बाइक गिर गई। वह बाइक छोड़कर शोर मचाते हुए भागे। श्रीकृष्ण के मुताबिक, बाघ खेत में पशु को मारकर खा रहा था। अचानक वह पास से गुजरे तो हमलावर हो गया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button