पीलीभीत

Pilibhit: घर के बाहर स्लैब तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, सामने बैठे पूर्व चेयरमैन के बेटे, बोले- इसके पीछे चुनावी रंजिश

Connect News 24

former chairman sons sitting in front of bulldozer in Pilibhit

बुलडोजर के सामने बैठे पूर्व चेयरमैन के बेटे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में घर के सामने की स्लैब तोड़ने पहुंचे नगर पालिका के बुलडोजर के सामने पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल के दो बेटे कुर्सी डाल कर बैठ गए। आखिर मशीन को वापस ले जाना पड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटों में चुनावी रंजिश को लेकर कार्रवाई होने का आरोप लगाया है।

नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कुछ सफाई कर्मचारी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे बुलडोजर लेकर शास्त्री नगर स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदालाल जायसवाल के घर के सामने स्थित स्लैब तोड़ने पहुंचे थे। कार्रवाई से पहले ही पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदालाल जायसवाल के पुत्र अरविंद जायसवाल और आदेश जायसवाल स्लैब पर कुर्सी डालकर बैठ गए। 

UP News: गैंगस्टर कल्लू डॉन की पत्नी इमराना बनीं अध्यक्ष; लोग बोले- ये ‘स्मैकगंज’ है साहब, यहां सब बिकता है

इनका कहना था कि यदि स्लैब तोड़ने का कोई लिखित आदेश हो तो तोड़ी जाए। लिखित आदेश नहीं होगा तो इसे नहीं तोड़ने देंगे। यदि पालिका स्टाफ इसे तोड़ने का जबरन प्रयास करेगा तो बुलडोजर को हमारे ऊपर से गुजारना होगा। वे लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन बिना लिखित आदेश के कार्रवाई नहीं होने देंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button