पीलीभीत

Pilibhit: ई-रिक्शा चालकों ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने का किया प्रयास, जमकर की नारेबाजी

Connect News 24

E-rickshaw drivers tried to block Tanakpur Highway in Pilibhit

ई-रिक्शा चालकों को समझाता पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से नाराज ई-रिक्शा संचालकों ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे छतरी चौराहे के पास एकत्र होकर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। हाईवे पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने काफी हंगामा किया। बाद में सभी कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे।

ई-रिक्शा संचालकों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ बेवजह कार्रवाई की जा रही है। पांच-पांच हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जो रुपये दे देता है, उन पर कार्रवाई नहीं होती, जो नहीं देता उनका रिक्शा सीज कर दिया जाता है। पिछले दिनों काफी संचालकों पर कार्रवाई की गई। रिक्शा संचालकों का कहना है कि वे लोग गरीब हैं। ई रिक्शा चलाकर किसी तरह अपना परिवार पालते हैं। अगर ऐसे में बेवजह कार्रवाई की जाएगी तो उनके परिवार का क्या होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button