पीलीभीत

Pilibhit: गजरौला में तेंदुओं ने फैलाई दहशत, एक ने सिपाही समेत तीन को किया घायल, दूसरा फार्म हाउस में घुसा

Connect News 24

Leopard attacked three people including policeman in pilibhit

फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक और तेंदुए ने दहशत फैला दी। तेंदुए ने हमला कर दो किसानों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के एक सिपाही पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। सिपाही समेत तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बुधवार को एक तेंदुआ मेजर सोहेल के फार्म हाउस में घुस गया था। उसे कुत्तों ने खदेड़ा। 

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखाखास निवासी किसान डोरीलाल और लालता प्रसाद गुरुवार सुबह सात बजे खेत पर गए थे। गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे खेत हैं। डोरीलाल गांव के ही कुंवर बहादुर के खेत पर गन्ने की कटाई करने गए थे। लालता प्रसाद अपने खेत में गेहूं काटने गए थे। 

इसी बीच झाड़ी से निकले तेंदुए ने सबसे पहले डोरीलाल पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने के बाद डोरीलाल से 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में लालता प्रसाद थे। तेंदुए ने लालता प्रसाद पर भी झपट्टा मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। गांव से सैकड़ों ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button