पीलीभीत

Pilibhit News: बगैर रॉयल्टी जमा किए पाथ दीं डेढ़ लाख ईंटें

Connect News 24

पीलीभीत। जिले में कई लोगों ने बिना रॉयल्टी जमा किए ही ईंट पथाई शुरू कर दी है। ऐसे में चेकिंग के दौरान टनकपुर हाईवे पर छाबड़ा ब्रिक फील्ड पर खनन अधिकारी ने छापा मारा। यहां पर करीब डेढ़ लाख ईंट की पथाई हो चुकी है। काम को बंद कराकर संचालक को जुर्माना के लिए नोटिस जारी किया गया है।

जिले में 190 भट्ठे संचालित हो रहे हैं। बारिश के बाद पहली अक्तूबर से भट्ठों पर कच्ची ईंट की पथाई का काम शुरू कर दिया गया। पथाई से पहले संचालकों को खनन विभाग में रॉयल्टी को जमा करना होता है। बिना रॉयल्टी के ही कुछ लोगों ने पथाई का काम शुरू कर दिया। जानकारी होने पर खनन अधिकारी ने जब टनकपुर हाईवे पर छापामार कार्रवाई की तोे छाबड़ा ब्रिक फील्ड पर काम होता मिला। यहां पर करीब डेढ़ लाख ईंट की पथाई हो चुकी थी। खनन अधिकारी ने मौके पर ही काम को रुकवाते हुए कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा बीसलपुर में भी ऐसे ही पथाई हो रही थी। यहां पर रजा बिक्र फील्ड पर करीब पांच हजार ईंट को पाथ दिया गया। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया बिना रॉयल्टी के ईंट पथाई पर दोनों से जुर्माना वसूल करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें 55 रुपये प्रति हजार ईंट की दर से जुर्माना वसूल किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button