पीलीभीत

Pilibhit News: 105 पुलिसकर्मी पहुंचाए डायल 112 में

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 11 Jul 2023 11:52 PM IST

पीलीभीत। एसपी अतुल कुमार शर्मा ने डायल 112 में पिछले तीन वर्ष से जमे पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर उन्हें थाने में भेजा है। इसके अलावा विभिन्न थानों में तैनात 105 पुलिसकर्मियों को डायल 112 में भेजा है।

एसपी ने मंगलवार को काफी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया। उन्होंने विभिन्न थानों में तैनात लगभग 105 पुलिस कर्मियों को डायल 112 में भेजा है। वहीं डायल 112 में तैनात कर्मियों को थानों में तैनाती दी गई है। इनमें मुख्य आरक्षी के अलावा महिला आरक्षी भी शामिल हैं। पुलिस लाइन से छह निरीक्षकों की भी तैनाती की गई है। इसमें सुनील कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112, प्रदीप कुमार विश्नोई को प्रभारी डीसीआरबी, रामसेवक, उमेश सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र कुमार को क्राइम ब्रांच में नियुक्ति दी गई है। अमरिया से निलंबित हुए इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला को बहाल करते हुए उनको भी क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button