पीलीभीत

Pilibhit News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 12 लाख ठगे

Connect News 24

बीसलपुर। लखनऊ के जालसाजों ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत दरोगा के पुत्र समेत दो लोगों से 12 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने जालसाजों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एकता नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा कृष्ण बहादुर के पुत्र आरबी गंगवार ने बताया कि लखनऊ के कुछ जालसाजों ने करीब एक वर्ष पूर्व उनकी और उनके मित्र राम पटेल की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अक्टूबर 2022 में दो लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद 10 लाख रुपये खाते में पड़वाए। एक वर्ष बीतने पर भी जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो जालसाजों से रुपये वापस मांगे। जब ज्यादा दबाव बनाया तो उन लोगों ने फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

आरबी गंगवार ने करीब एक माह पूर्व कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी, जालसाजी, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और अमानत में खयानत डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में लखनऊ के अभिषेक, दयाराम, दीपक, दयानंद, मंगल, राहुल,सुनील, अभिषेक बाबू समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button