पीलीभीत

Pilibhit News: तीन माह में रुपये चार गुना करने का लालच देकर 12 लाख हड़पे

Connect News 24

12 lakh rupees were snatched by luring the rupee to quadruple in three months

गजरौला थाने मे पहुंची महिलाएं । संवाद

गजरौला। तीन महीने में रुपये चार गुना करने का लालच देकर चिट फंड कंपनी के कर्मचारियों ने थाना क्षेत्र के गांव के युवक की मदद से 12 लाख रुपये का लोगों से निवेश करा लिया और फिर रकम हड़प ली। महिलाओं ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना गजरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजाहरैया की रहने वाली महिलाओं ने थाना गजरौला में एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया एक प्राइवेट कंपनी के नाम से गजरौला थाना क्षेत्र की जमुनिया बंजरिया निवासी एक व्यक्ति ने तीन माह में रुपये चार गुना करके देने का वादा कर 12 लाख रुपये कई महिलाओं से जमा कराए।

दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंचकर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि जमुनिया का एक युवक लोगों को प्रलोभन देकर कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित करता था। गांव की कई महिलाएं उसके झांसे में आ गईं और करीब 12 लाख रुपये जमा कर दिए। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने के बाद चार गुना पैसा लौटा दिया जाएगा। पैसा न मिलने पर महिलाओं ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत करने वालों में सुप्रिया मंडल, शांति शील, शीला वैध, कल्पना, सावित्री दास, शांति दास, अर्चना मंडल, शामली वैध, शिल्पी, मलीना, प्रियंका आदि शामिल रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button