Pilibhit News: रोजगार मेले में 123 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:54 AM IST

बीसलपुर में बेरोजगारो को दिए गए नियुक्ति पत्र । संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला काशीनाथ विहार स्थित कौशल विकास केंद्र में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 123 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नौकरी पाकर बेरेाजगारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने किया। मेले में बेरोजगारों की सुविधा के लिए आठ पटल बनाए गए थे। साक्षात्कार के लिए 391 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 123 बेरोजगार उत्तीर्ण हुए। विधायक ने चयनित बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिए। अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ल और संचालन अमित सक्सेना ने किया।
इस मौके पर पारुल चौधरी, मीरा दिवाकर, हरिओम वर्मा, जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रधान सहायक जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सहायक आशीष राना, राजकीय आईटीआई पीलीभीत के प्लेसमेंंट प्रभारी तोताराम आदि मौजूद रहे।

