Shahjahanpur News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

शाहजहांपुर महोत्सव में रामायण पर आधारित नाटक का मंचन करते कलाकार
रामायण पर आधारित नाटक का भावपूर्ण मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के शाहजहांपुर महोत्सव-2023 में किड्स मॉडलिंग शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन हुआ। इसके साथ ही युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चों को काफी सराहना मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद ऑल सेंट्स स्कूल, लीड काॅन्वेंट, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। रामायण पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। जिसको सभी ने सराहा। कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
शाम को मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार शो आयोजित हुई। इसके बाद सेलिब्रिटी स्टार नाइट में सिंगर राजीव बेताब, मोहम्मद अजीज, अंशिका गुप्ता, कुमार राजन, प्रायुश ह्यूमन तथा ग्रुप के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने गीतों से समा बांधा। नरेंद्र ने बताया कि रविवार को किशोर अवाॅर्ड-2023, अटल रत्न सम्मान-2023 व सेलिब्रिटी स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा।
सेलिब्रिटी स्टार नाइट में सेलिब्रिटी सिंगर तारीक किशोर, अंकित कपूर, मोहम्मद आरिफ, कुमार राजन, ख्याति को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सीडीओ एसबी सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर, दिलीप, अखिल गुप्ता, वसीम, सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर महोत्सव में रामायण पर आधारित नाटक का मंचन करते कलाकार