Bareilly News: कार और दो लाख रुपये न मिलने पर शादी से इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:26 AM IST
भोजीपुरा। दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने वर पक्ष ने ऐन वक्त पर शादी से इन्कार कर दिया गया। एसएसपी के आदेश पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इज्जतनगर के गांव कर्मपुर चौधरी निवासी शब्बीर ने अपनी पुत्री की शादी भोजीपुरा के गांव पचदौरा दोहरिया निवासी भूरा के साथ तय किया था। वर पक्ष ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। इस पर लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई। इस पर ऐन मौके पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि वर पक्ष ने लड़की पसंद न होने का भी बहाना बनाया। जब लड़की पक्ष वर पक्ष के घर गया तो 15 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित पक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान से मिला। एसएसपी ने भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने भूरा, बड़े लल्ला, मैसर जहां, सद्दाम तस्लीम व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद



