पीलीभीत

Pilibhit News: 13 नवप्रोन्नत राजस्व निरीक्षकों को तहसीलों में मिली तैनाती

Connect News 24

पीलीभीत। 13 नवप्रोन्नत राजस्व निरीक्षकों की तहसीलों में तैनाती दे दी गई है। इसके अलावा तीन राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किया गया है।

लेखपाल से राजस्व निरीक्षक बने सतीशचंद्र को पूरनपुर से बीसलपुर, बरेली में तैनात मुनीष कुमार आर्य को बीसलपुर, पूरनपुर तहसील में तैनात देवपाल को बीसलपुर, बीसलपुर में तैनात डोरी लाल को पूरनपुर, कलीनगर में तैनात सोनपाल को पूरनपुर, बीसलपुर में तैनात राजेश कुमार को पूरनपुर, अमरिया में तैनात गुरमेश चंद्र को पूरनपुर, बीसलपुर में तैनात रामस्वरूप को पूरनपुर, कलीनगर से राधेकृष्ण को पीलीभीत, बीसलपुर से रमेश चंद्र को पीलीभीत, कलीनगर से राकेश कुमार को पीलीभीत, बीसलपुर से राजकुमार को कलीनगर एवं अमरिया तहसील से सुंदरलाल को कलीनगर में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा तीन राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें पूरनपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक धर्मदेव शर्मा को बीसलपुर, हरिज्ञान सिंह को बीसलपुर एवं सदर तहसील में तैनात दलीप सिंह को बीसलपुर तहसील में तैनाती दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button