पीलीभीत
Pilibhit News: रुपये खाते में भेजने का मेसेज भेज मेडिकल स्वामी से 13 हजार ठगे
पूरनपुर। रुपये खाते में भेजने का मेसेज भेजकर ठग ने मेडिकल स्टोर स्वामी से 13500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर मेडिकल स्वामी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।