Pilibhit News: ढाई घंटे में हुई 20 मिमी बारिश, कई जगह भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST

शहर के छतरी चौराहे के पास सडक किनारे भरा बारिश का पानी । संवाद
पीलीभीत। बुधवार रात करीब एक घंटा जमकर बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को भी बारिश हुई। करीब ढाई घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन टनकपुर हाईवे, नौगवां पकड़िया में सड़क किनारे पानी भर गया।
बुधवार रात झमाझम बारिश होने के बाद हल्की बूंदाबांदी बृहस्पतिवार को भी बनी रही। इससे मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन धूप न निकलने से भी लोगों को काफी राहत महसूस हुई। बारिश होने से शहर के टनकपुर रोड, अशोक कॉलोनी, नौगवां पकड़िया अंडरपास में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह करीब ढाई घंटा 20 मिमी बारिश हुई है। अभी 17 जुलाई तक बारिश ऐसे ही होती रहेगी। इस बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है।