पीलीभीत
Pilibhit News: माधोटांडा सीएचसी पहुंचे 300 मरीजों में 200 आईफ्लू के
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST

माघौटांडा सीएचसी में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
कलीनगर। देहात क्षेत्र में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। माधोटांडा सीएचसी में सोमवार को ओपीडी में 300 पर्चे बने, इनमें से 200 मरीज आंखों की समस्या लेकर पहुंचे। माधोटांडा सीएचसी के अधीन नेपाल सीमा तक के गांव आते हैं। एक सप्ताह से यहां आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को सीएचसी में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। फार्मासिस्ट प्रदीप वर्मा ने बताया कि आई फ्लू को देखते हुए आई ड्रॉप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संवाद