पीलीभीत

Pilibhit News: 253 वर्ग मीटर जमीन का तीन बार बैनामा, रिपोर्ट दर्ज…कार्रवाई शून्य

Connect News 24

जांच अधिकारी बोले- अभी गहराई में नहीं गए हम, परेशान हो रहा पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर से करीब एक किमी दूर पूरनपुर रोड पर मीरापुर में 253 वर्ग मीटर के भू-खण्ड का तीन बार बैनामा हुआ। जिसने सबसे पहले जमीन खरीदी थी उसने न्यायालय के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। दस लोगों को नामजद किया गया, जांच में लेटलतीफी हो रही है। कार्रवाई शून्य है।

इस मामले में पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित को अदालत जाना पड़ा। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर 27 अप्रैल को दर्ज हुई इस एफआईआर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए पीड़ित ने अधिकारियों को पत्र भेजा है। मोहल्ला थान सिंह के भद्रपाल ने बताया कि यह भू खण्ड उन्होंने मार्च 2021 में अमिताभ भारद्वाज से 12 लाख 50 हजार में खरीदा था। अमिताभ मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं और दिल्ली में रहते हैं यहां उनके पिता अरविंद एक विभाग में थे, जिनकी मौत 2011 में हो गई।

भद्रपाल ने बताया जब वह खरीदी जमीन पर निर्माण कराने गए तो मालूम हुआ कि इस जमीन का बैनामा कथित तौर पर अमिताभ की पत्नी सुधा कुमारी के नाम अक्तूबर 2021 में हुआ। इस मामले को दर्ज कराते इससे पहले खटीमा के मुकेश भारद्वाज ने सुधा को अपनी मां बताकर सितंबर 2022 में इसका बैनामा राजीव, नरेन्द्र और सुखपाल के नाम कर दिया।

एफआईआर में इन लोगों के नाम

सुनगढ़ी में दर्ज एफआईआर में भू-खण्ड विक्रेता सुधा कुमारी, मुकेश कुमार, खरीदने वाले शाह गुप्त परवीन, राजीव, नरेन्द्र, सुखपाल, गवाह गोपाल, रमेश, तौसीद, कर्मवीर के नाम शामिल हैं।

चुनाव से मिले फुर्सत तो केस की गहराई देखूं

एफआईआर की जांच सुनगढ़ी के सब इंस्पेक्टर देवी प्रसाद गौतम को दी गई। गौतम ने बताया अभी जांच शुरू नहीं कर पाए हैं चुनाव से फुरसत मिले तो मामले की गहराई देखी जाए।

13 लाख 75 हजार की चपत

भद्रपाल ने 12 लाख 75 हजार में जमीन खरीदी थी, बैनामे में उनके 1 लाख 35 हजार और खर्च हो गए। वो मूल रूप से जहानाबाद के लालपुर गांव के निवासी है। 15 साल शहर में कोचिंग पढ़ाकर, गांव की खेती की फसल से रुपये जुटाए थे, इसलिए और परेशानी हो रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button