Pilibhit News: शादी से एक दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती
धरी रह गईं तैयारियां, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। शादी से एक दिन पहले लड़की प्रेमी के साथ चली गई। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी कि शादी पड़ोस के एक गांव में तय की थी। 29 अप्रैल को तिलक चढ़ाया। चार मई को बरात आनी थी। एक दिन पूर्व बुधवार रात परिजन घर में सो रहे थे। लड़की भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब सभी लोग उठे तो लकड़ी घर से नदारद थी।
तलाश की गई तो पता चला कि वह प्रेमी के साथ गई है। सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।