Pilibhit News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 26 हजार रुपये
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक राजेंद्र मिश्रा ने बताया है कि वह शनिवार की शाम 12 पत्थर चौराहा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पहले से ही मौजूद दो जालसाजों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। राजेंद्र मिश्रा एटीएम के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं रखते। जालसाजों ने फुर्ती से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 26000 रुपये निकाल लिए।
राजेंद्र मिश्रा के कहने पर जालसाजों ने उनकों पांच हजार रुपये भी निकाल कर दिए। कुछ देर बाद जब उनके मोबाइल पर 31 हजार रुपये कटने का मेसेज आया तब उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने उन युवकों की काफी तलाश की लेकिन भी नहीं मिले। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद

