पीलीभीत

Pilibhit News: आठ ओवरलोड वाहनों से वसूला जुर्माना

Connect News 24

Fine collected from eight overloaded vehicles

चेंकिग करते एआरटीओ । स्रोत – एआरटीओ

पीलीभीत। एआरटीओ ने बीसलपुर और बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह ओवलोड वाहनों को सीजकर आठ का चालान किया गया। इस दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार की मध्य रात्रि से सुबह तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बीसलपुर क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर चौकी के पास तीन ओवरलोड वाहन संचालित होते हुए मिले। जिन्हें बीसलपुर थाने की चीनी मिल चौकी में सीज किया गया।

इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के तीन वाहनों का चालान किया। इसके अलावा बिना टैक्स एवं फिटनेस के संचालित तीन अन्य वाहनों का भी चालान किया गया। बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर संचालित होते पाए गए दो वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। विभाग ने पकड़े गए वाहनों से लगभग 3,54,000 रुपये जुर्माना वसूला । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button