पीलीभीत

Pilibhit News: 110 मतदान केंद्रों तैनात किए गए 2803 जवान

Connect News 24

– आसपास के पांच जिलों से आया पुलिस फोर्स

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के पांच जिलों से आए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति के लिए सेंट्रल पैरा मेलेट्री फोर्स (सीपीएमएफ) व पीएसी के दस्तों को अलग से तैयार रहने के लिए कहा गया है। जिनकी ड्यूटी लगी है, उन सभी ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है। कुल 2803 जवान तैनात किए गए हैं।

जिले में कुल 110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों 1973 पुलिसकर्मी व 830 होमगार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी व दो प्लाटून कमांडर भी जरूरत पर तैयार रहेंगे। इन 2803 जवानों में 285 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो मोर्चा संभालेंगी। मतदान के लिए जाने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान कर सकें, इसका ख्याल रखा गया है।

पुलिस लाइन के चुनाव कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों ने अपने-अपने ड्यूटी कार्ड प्राप्त किए। कार्यालय प्रभारी रामसेवक ने बताया चुनाव सकुशल संपन्न कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।

मतदान केंद्रों को 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस के अधिकारियों की है। इन अधिकारियों में छह सुपर जोनल, आठ जोनल और 27 सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।

तीन जिलों से पुलिस व दो से बुलाए गए होमगार्ड

पांच जनपदों से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। संभल से 91 दरोगा, 300 सिपाही, बिजनौर से 45 दरोगा, 231 सिपाही, सीतापुर से 150 दरोगा, उन्नाव से 400 व खीरी से 122 होमगार्ड बुलाए गए हैं। इसके अलावा जिले के 347 होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button