पीलीभीत

Pilibhit News: आई फ्लू से पीड़ित 31 छात्राओं को कॉलेज से घर भेजा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST

बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने शुक्रवार को आई फ्लू से पीड़ित 31 छात्राओं को कॉलेज से लौटा दिया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कहा कि वे ठीक होने पर ही कॉलेज आएं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा 10 की सिर्फ एक छात्रा आई फ्लू से पीड़ित थी। उसके संपर्क में आने से इसी कक्षा की 30 और छात्राएं आई फ्लू की चपेट में आ गईं। शुक्रवार को ये छात्राएं आंखों पर काला चश्मा लगाकर कॉलेज आईं तो उनसे चश्मा लगाने का कारण पूछा गया। तब पता चला कि वे आई फ्लू से पीड़ित हैं। इस पर उन्हें ठीन होने पर ही कॉलेज आने की बात कहकर घर भेज दिया गया। कॉलेज के ग्रुप पर भी यह मेसेज डाल दिया है कि आई फ्लू से पीड़ित कोई भी छात्रा कॉलेज न आए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button