पीलीभीत

Pilibhit News: किराना व्यापारी से 32 हजार ठगे

Connect News 24

पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। ठग ने किराना व्यापारी को मोबाइल पर मौसेरा भाई बताकर फोन पे पर रुपये ट्रांसफर कराकर 32 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर कॉल करने वाले को फोन मिलाने पर उसका फोन बंद मिला। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी गुलफाम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गुलफाम ने बताया कि मोहल्ले में उसकी किराने की दुकान है। बुधवार को एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और उसे अपना मौसेरा भाई बताया। गुलफाम ने बताया कि मौसेरे भाई की आवाज से ठग की आवाज मिल रही थी। ठग ने कुछ रुपये उसके खाते में डलवाने और बाद में वापस नकद लेने को कहा। इस पर उसने अपनी रजामंदी दे दी।

आरोप है कि ठग ने रुपये खाते में भेजने का मेसेज भेजा। कुछ देर बाद उसने 32 हजार रुपये खाते में डालने की जानकारी देकर एक बार में 27 हजार और दूसरी बार में पांच हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब उसने आरोपी ठग से फोन पर संपर्क की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। गुलफाम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button