पीलीभीत

Pilibhit News: बस में क्षमता से अधिक सवारियों पर 38 हजार का जुर्माना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 29 Aug 2023 12:01 AM IST

पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बस, ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग एक लाख का जुर्माना डाला है। आसाम चौराहों पर चेकिंग के दौरान पंजाब से पलिया जा रही प्राइवेट बस में क्षमता से अधिक सवारियां मौजूद थीं।

इसके अलावा बस की छत पर भी लगभग 16 सवारियां सफर कर रही थी। बस पर 38 हजार रूपये का जुर्माना डाला। इसके अलावा निजी कार्य के लिए दर्ज ट्रैक्टर-ट्राली का व्यावसायिक उपयोग होते पकड़ा। उस पर 29 हजार का जुर्माना लगाया। पिछले एक वर्ष से टैक्स जमा किए बिना चल रहे ट्रक के कागजों को सीज किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button