पीलीभीत

Pilibhit News: 12 करोड़ से होगी 54 सड़कों की मरम्मत

Connect News 24

54 roads will be repaired with Rs 12 crores

अभयपुर शाहगढ़ जाने वाली सड़क । स्रोत – ग्रामीण

पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजे गए जिले की 54 सड़कों के विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को सहमति मिल गई है। इसके लिए 12 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है। इस बजट से 71 किलोमीटर पर काम होगा। अब टेंडर निकाले जा रहे है।

गांवों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। बनने के बाद कोई काम दोबारा न होने के कारण सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों की दशा सुधारने के लिए लोनिवि प्रथम की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्र की ऐसी खराब सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।

इसमें जिले की 54 सड़कों को शामिल किया गया था। विशेष मरम्मत के लिए अधिकारी शासन की ओर से मंजूरी का इंतजार कर रहे थे। अब शासन ने भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विभाग को इन 54 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया है। शासन से बजट आने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत तक सड़कों को लेकर ठेका होने की बात कही जा रही है।

शासन को जिले की 54 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इससे 71 किलोमीटर लंबी इन सड़कों की दशा में सुधार होगा। शासन की ओर से बजट जारी किया गया है। जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। – गगन सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, निर्माण खंड प्रथम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button