Pilibhit News: तेज गति व लापरवाही में अब तक 74 लोगों ने गवां दी अपनी जान

बाइक पर जाती चार सवारी । संवाद
पीलीभीत। यातायात नियमों के उल्लंघन में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं वर्ष 2023 में अब तक कुल 141 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 81 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं जिले के 74 लोगों ने अपनी जान तक गवां दी।
जान गंवाने वाले लोगों में अधिकांशत: युवा ही थे। विभाग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी करता है। फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करते है। अधिकांश दुर्घटनाएं बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर मार्ग पर होती है। बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते है।
सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण
गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण जिले मेें कुल 15 दुर्घटनाएं हुईं, नौ की मौत और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नशे में वाहन का संचालन करने के कारण पांच दुर्घटनाएं, तीन मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए। वाहन का संचालन करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर तीन दुर्घटनाओं में तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य नियमों का पालन न करने की वजह से 110 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा चौराहों पर होर्डिंग व बैनर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा जाता है। बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। – वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ