पीलीभीत

Pilibhit News: मेले में दूसरे दिन 800 किसानों ने देखे गन्ना सट्टे के अभिलेख

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST

800 farmers saw sugarcane betting records on the second day of the fair.

सटृा मेले का निरीक्षण करते जिला गन्ना अ​धिकारी । स्त्रोत – सूचना विभाग

पीलीभीत। गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का दूसरे दिन मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी ने निरीक्षण किया। दूसरे दिन 800 से अधिक किसानों ने अपने गन्ना सट्टे के अभिलेख देखे। किसानों के प्राथमिक कैलेंडर में कमी होने पर गन्ना पर्यवेक्षकों से लिखित शिकायत की।

जिले की सभी गन्ना समितियों पर 18 सितंबर से 10 दिन का गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला लगाया गया है। पहले दिन जिले में 466 किसानों ने शिकायतें दर्ज कराईं थीं। इनमें से 324 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। गन्ना विकास समिति पीलीभीत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 30 टेबल लगाई गई हैं। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मेले में आने वाले किसानों के बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था करें।

मंगलवार को गन्ना समिति पीलीभीत में लगे सट्टा प्रदर्शन मेले का जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सचिव ने बताया किसानों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जा रहा है। कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर स्थलीय जांच कराई जाएगी। सबसे ज्यादा शिकायत वाले गांव में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव खुद जांच करेंगे। मेले में किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती की भी जानकारी दी जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button