पीलीभीत

Pilibhit News: कोल्डड्रिंक में नशा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Connect News 24

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ न्यूरिया क्षेत्र के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत एएसपी से की है।

पीड़ित युवती के मुताबिक थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो शादी करने के लिए हामी भर दी। शादी में उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद युवती वह घर से तीन लाख रुपये और सोने के जेवर लेकर युवक के साथ बरेली में रहने लगी। युवक चोरी का डर दिखाकर सारा पैसा और जेवर लेकर वहां से चला आया। अब उसके परिवार वाले शादी के लिए मना कर रहा है। युवती ने मामले की शिकायत एएसपी अनिल कुमार यादव से की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button