पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म, शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST

बरखेडा। शौच के लिए जा रही किशोरी को एक युवक गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी, तभी आरोपी अभिषेक ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने बचाव के लिए शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घर आकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button