Pilibhit News: रामकथा सुनने से होते हैं इंसान के पाप होते हैं क्षीण
बीसलपुर। लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी से आए कथा व्यास अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि रामकथा सुनने से इंसान के पाप क्षीण हो जाते हैं। सभी लोग रामकथा का श्रवण अवश्य करें।
कथा व्यास ने सोमवार को गांव दियोरिया के भोलेनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से कहा कि रामकथा सुनने से इंसान की सारी बुराइयां दूर हो जाती है। बुराइयों के स्थान पर अच्छाइयां आ जाती हैं। ऐसे लोगों को समाज में अच्छी नजर से देखा जाता है। सभी लोगों को वर्ष में कम से कम एक बार हर हालत में अपने आवास पर रामकथा का आयोजन कराना चाहिए। यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति अपने आवास पर रामकथा का आयोजन न करा सके तो उसे रामकथा का श्रवण करना चाहिए। रामकथा सुनने से लोगों के दुर्गुण सदगुणों में बदल जाते हैं। संवाद