पीलीभीत

Pilibhit News: भैंस चराने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

Connect News 24

कलीनगर। पशु चराने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो तालाब में चप्पल उतराती मिलीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी गंगादेवी की 14 वर्षीय पुत्री निक्की बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह पशुओं को चराने के लिए गई थी। गांव के बाहर सरकारी तालाब के पास खड़ी होकर निक्की पशुओं को चराने लगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरी। गहराई अधिक होने से किशोरी डूब गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर मां परेशान हुई। इसके बाद निक्की की तलाश शुरू की गई। तालाब में एक चप्पल उतराती मिली। इसके बाद पानी में डूबने की आशंका जताई गई।

ग्रामीणों की मदद से तलाशी की गई, जिसपर तालाब से निक्की का शव बरामद किया गया। शव देख परिजन बदहवास हो गए। शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके साद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

000

तीन भाइयों की इकलौती बहन थी निक्की

निक्की की मौत के बाद परिवार टूट गया है। वह तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। अकेली होने की वजह से निक्की सबकी लाडली थी। एक भाई की तीन साल पूर्व करंट लगने की मौत हो गई थी। गरीबी में परिवार का गुजर बसर किया जा रहा था। निक्की की मौत का परिवार को गहरा सदमा लगा।

000

वर्जन

परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। मवेशियों को चराते समय सरकारी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। – अचल कुमार, एसओ माधोटांडा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button