पीलीभीत

Pilibhit News: ताजिया देखने गए युवक को धारदार हथियार से किया घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST

पीलीभीत। शहर में ताजिया देखने जा रहे युवक को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी 25 वर्षीय रईस अहमद शुक्रवार रात 11:30 बजे ताजिया देखने गया था। वहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया। दूसरे पक्ष ने रईस के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया है कि छोटी मार्केट के लड़कों ने मारपीट की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button