Pilibhit News: किशोर सदन भेजा जाएगा बच्चे से दुष्कर्म का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
पीलीभीत। शहर में चार साल के बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोपी को किशोर सदन भेजा जाएगा। पुलिस उसका मेडिकल करा रही है। घटना के बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
शहर के एक मोहल्ले में बुधवार को करीब 14 साल के किशोर ने चार साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया था। परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के बाद जब आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि उसकी उम्र करीब 14 साल है। बच्चे के पिता ने बताया कि घटना के दौरान वह ठेला लेकर गया था। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को मेडिकल कराने के बाद किशोर सदन भेजा जाएगा। संवाद