पीलीभीत

Pilibhit News: युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 22 Sep 2023 12:40 AM IST

जहानाबाद। गोबर डालने गई युवती को पास के गांव का युवक अगवा कर अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एक बताया कि उसकी 20 वर्षीय नवासी बचपन से ही उनके यहां रहती है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे वह गोबर डालने के घर से बाहर गई थी, तभी प्रदीप उर्फ छोटा निवासी ग्राम गोंछ ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर अपने ताऊ के घर ले गया। वहां युवती से दुष्कर्म किया।

युवती ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपने ननिहाल वालों को दी। नाना ने मामले की तहरीर थाना जहानाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button