पीलीभीत

Pilibhit News: सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी का गला काटने का आरोपी भेजा जेल

Connect News 24

पूरनपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की नीयत से गला काटने के मुख्य आरोपी फरियाद का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने बताया कि पूरनपुर पुलिस ने अब तक किशोरी के अदालत में बयान नहीं कराए हैं।

घटना 17 मई दोपहर 12:30 बजे की है। परिजन को घटना की जानकारी खून से लथपथ किशोरी के घर पहुंचने पर हुई थी। जिला अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को लेकर पुलिस ने पीड़िता के तीन बार बयान लिए। हर बार पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी देकर आरोपियों के नाम पुलिस को बताए थे।

23 मई को पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा और पास्को बढ़ाया। गिरफ्तार किए गए आरोपी किशोर का चालान किशोर न्यायालय में किया गया। अगले दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी फरियाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी फरियाद का शुक्रवार को चालान कर दिया गया। वहीं पीड़िता पक्ष का कहना है कि पुलिस अब तक किशोरी का अदालत में बयान नहीं करवा पाई है। जबकि उसका मेडिकल हो चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button