पीलीभीत

Pilibhit News: किसानों को कीटनाशक खरीद की रसीद न देने पर होगी कार्रवाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST

पीलीभीत। जिले की कीटनाशक दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर मौजूद नहीं रहता है। किसानों को रसीद भी नहीं दी जाती है। इसे लेकर जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्यामनारायण राम ने दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि कीटनाशक विक्रेता स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो बिल का रखरखाव नहीं कर रहे हैं। किसानों को कैश मेमो नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सभी दुकानदारों से मांगी गईं सूचनाओं से संबंधित अभिलेखों प्रत्येक माह की 25 तारीख को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, बिल वाउचर दुकान पर रखने और लाइसेंस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button