Pilibhit News: आदर्श नगर पंचायत ने हाईवे को बना लिया डंपिंग ग्राउंड

शहर की र्ददगाह रेलवे क्रांसिग से बरेली जाने वाली रोड किनाारे एक खाली जगह पर लगा कूड़े का ढ़ेर ।
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में रोजाना करीब चार टन कूड़ा उठाया जा रहा है। कहने को तो दावा किया जाता है कि यह कूड़ा मीरापुर गांव में डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस कूड़े को शहर के पास में ही फेंक दिया जाता है। यही नहीं नगर पंचायत के कूड़े की बिक्री कर लोगों के प्लॉटों को पाटा जा रहा है। वजह यह है कि नगर पंचायत के पास अपना कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है। यही कारण है कि यहां गंदगी फैल रही है।
शहर से सटी नगर पंचायत पकड़िया नौगवा को अभी हाल में ही प्रदेश सरकार ने आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। विकास के लिए अब बजट भी जारी होगा। आदर्श घोषित हो चुकी नगर पंचायत में कार्यों और सफाई का हाल देखा जाए तो स्थिति खराब है। नगर पंचायत से रोजाना सफाई कर्मी चार टन कूड़ा घरों से उठाते हैं।
इस कूड़े को कागजों में वाहनों से मीरापुर तक रोजाना भेजा जाता है, जबकि हकीकत यह है कि कूड़े को नगर पंचायत के पास आबादी में ही खाली पड़े प्लॉटों में डाल दिया जाता है, या फिर शहर के करीब बरेली और जहानाबाद सड़क किनारे डाल दिया जाता है। ऐसे में सड़क किनारे कूड़ा डंप होने से राहगीरों को बदबू के बीच से होकर जाना पड़ता है।
00
नगर पंचायत का कूड़ा बना कमाई का जरिया
नगर पंचायत के पास अभी खुद का डंपिंग ग्राउंड नहीं है। ऐसे में कहने को मीरापुर प्लांट में कूड़ा भेजा जाता है। सच्चाई कहीं इसे जुदा है। नगर पंचायत से उठने वाले कूड़े को बेच दिया जाता है। कूड़े की ट्राॅली को प्लाट मालिक खरीदते हैं। शहर के पास में ही प्लाॅटों में कूड़े से पटान करवाते हैं। बरेली और जहानाबाद रोड के अलावा शहर के बाइपास मार्ग पर खाली प्लाॅट में कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं।
00 प्लाॅट के लिए डीएम के पास गई पत्रावली
नगर पंचायत से उठने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए नगर पंचायत में खुद का प्लांट अभी नहीं है। कहां बनेगा इसके लिए जमीन भी तय नहीं हो सकी है। प्लांट के लिए जमीन की तलाश के लिए पत्रावली डीएम के पास भेजी गई है।
00
नगर पंचायत का कूड़ा मीरापुर जाता है। यहां पर प्लांट फिलहाल नहीं है। अपने प्लांट के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। कूड़े की बिक्री कर बरेली और जहानाबाद रोड किनारे प्लाट में डाले जाने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
– विजय कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत पकड़िया नौगवां

शहर की र्ददगाह रेलवे क्रांसिग से बरेली जाने वाली रोड किनाारे एक खाली जगह पर लगा कूड़े का ढ़ेर ।

शहर की र्ददगाह रेलवे क्रांसिग से बरेली जाने वाली रोड किनाारे एक खाली जगह पर लगा कूड़े का ढ़ेर ।